देहरादून (Geenews Network)
आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में सीएम फेस अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी.

ट्विटर पर शेयर किया इस्तीफा
अजय ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर शेयर कर लिखा, ‘पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।
सी एम फेस रहे कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को ही आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी. चुनावों में आप की ओर से राज्य में वही सीएम फेस थे.

गंगोत्री से हारे थे विधान सभा चुनाव
अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे. उन्‍हें सिर्फ 6,161 वोट मिले थे.

By Admin

Translate »