मोहाली 2 नवम्बर (Geenews Network) – पंजाब सरकार की हिदायतों पर पंचायत जमीनों से अवैध कब्जे छुडाने की मुहिम दोबारा तेज हो गई है। बुधवार को ब्लाक मोहाली में 10 एकड़ 7 कनाल 2 मरले पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते बीडीपीओ मोहाली परनीत कौर ने बताया कि नायब तहीसलदार मोहाली अर्जुन सिंह ग्रेवाल व ग्राम पंचायत सुखगढ़ के सहयोग से इस जमीन पर अवैध कब्जा छुडवाया गया है। यह कार्रवाई सुखगढ़ में हुई। सुखगढ़ की 7 कनाल 3 मरले पंचायती (छप्पड़)टोभे की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवैध कब्जे के कारण बरसात के दिनों में कई लोगों के घरों में पानी घुस जाता थ, अब इस छप्पड़ के रकबे को खाली करवाने के साथ गांव निवासियों को बरसात के दिनों में कोई मुश्किल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस अवैध कब्जे को छुडाते समय गांव के लोगों ने पूरी मदद की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत टंगौरी की शामलात जमीन से 10 एकड़ (जहां पहले लुक प्लांट लगा हुआ था), लीज का समय पूरा होने पर भी कब्जा नहीं छोड़ रहे थे से भी अवैध कब्जे हटाकर ग्राम पंचायत टंगौरी को दिलाया गया है। इस मौके पंचायत सचिव सुखगढ़, हरमिसरन कौर बीडीपीओ टंगौरी अमरीक सिंह, पटावारी सुखगढ़ सुरिंदर पाल व कानूनगो हलका सनेटा महेश मेहता विशेष तौर पर उपस्थित थे।
