समय बचाने और पारदर्शिता बनाए रखने को फाइलों का किया डिजिटलीकरण :सीनियर निदेशक एवं प्रमुख

मोहाली 28 अक्तूबर (Geenews Network)भारतीय मानक ब्यूरो, उत्तरी क्षेत्रीय प्रयोगशाला, मोहाली , द्वारा एक महीने का व्यापक स्वच्छता अभियान “ विशेष अभियान 2.0” के रूप में चलाया गया है जिसकी शुरुआत उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा की गई है | यह अभियान2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया जा रहा है| इस विस्तृत अभियान में प्रयोगशाला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों एवं नागरिकों की व्यापक भागीदारी देखी गई, जो इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं |श्री सतीश कुमार, वैज्ञानिक एफ / सीनियर निदेशक एवं प्रमुख, उत्तर क्षेत्रीय प्रयोगशाला ने बताया कि प्रयोगशाला में फाइलों के डिजिटलीकरण की दृष्टि से ई -ऑफिस को लागू किया गया है जिससे समय बचाने और पारदर्शिता बनाए रखने में सरलता होगी | उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में हरियाली बनाए रखने और परिसर के आसपास प्राकृतिक वातावरण बनाने के लिए नियमित रूप से पौधारोपण किया जाता है|

विशेष अभियान 2.0 के लिए प्रयोगशाला केनामित नोडल अधिकारी, श्रीमती सर्वजीत कौर, सहायक निदेशक (प्र एवं वित्त) ने बताया कि उत्तरी क्षेत्रीय प्रयोगशाला ने पुराने रिकॉर्ड को हटाने, इलेक्ट्रॉनिक कचरे को साफ करने और स्क्रैप का निपटान एमएसटीसी (भारत सरकार उद्यम) के माध्यम से करने का निर्धारित लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया है |उन्होंने बताया कि विशेष अभियान 2.0 से संबंधित सभी गतिविधियां का उद्देश्य सुरक्षित, स्वच्छ, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएँ और सेवाएं प्रदान करके उपभोक्ता हितों की सुरक्षा करना है।
