साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया की टीमें लेंगी हिस्सा

मोहाल (Geenews Network)बोर्ड कंट्रोल ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) ने आगामी महिला टी-20 चैलेंज के लिए टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों की घोषणा की कर दी है। चंडीगढ़ और मोहाली की महिला खिलाड़ी भी टी-20 चैंलेज की एक टीम का हिस्सा हैं।हरमनप्रीत को बनाया सुपरनोवाज टीम की कप्तान इस टीम में शहर की विकेटकीपर और बल्लेबाज तानिया भाटिया और मोहाली वाई पी एस की पास आउट ऑलराउंडर हरलीन देयोल को शामिल किया गया है।

यह दोनों महिला क्रिकेटर भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम का पिछले कुछ वर्षों से हिस्सा रही हैं और टी-20 चैंलेज में सुपरनोवाज टीम का हिस्सा रहीं हैं। एमसीए पुणे स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले। सुपरनोवाज, ट्रेबलेजर्स, विलोस्टी नाम से तीन टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी। इन टीमों में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिरकत करेंगी। सभी टीमों में 16-16 खिलाड़ी होंगे। ऑल इंडिया महिला चयनकर्ता कमेटी की ओर से तीनों टीमों का चयन किया गया है।

By Admin

Translate »