1 करोड़ रिश्वत मामला

आशीष कपूर का तीन दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा, थानेदार हरजिंदर सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

फाइल फोटो एआइजी आशीष कपूर

मोहाली 14अक्तूबर (Geenews Network) -विजिलेंस ब्यूरो ने अलग-अलग चैकों के जरिए एक करोड़ रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार (एआइजी) आशीष कपूर के चंडीगढ़ स्थित लाकर से 400.14 ग्राम सोना जब्त करने का विजिलेंस ने दावा किया है। विजिलेंस की ओर से आशीष कपूर को चीफ ज्युडिशियल मैजिस्ट्रेट हरप्रीत कौर की अदालत में पेश करके अन्य पुलिस रिमांड की मांग करते तर्क दिया कि उक्त ज्युलरी की कीमत 13 लाख रुपये के करीब है और यह ज्युलरी प्रेम लता जिसके खाते से 1 करोड़ रूपये निकलवाए गए थे, की लडक़ी के नाम का बिल कटवाया था जो उक्त ज्युलर से बरामद किया गया है। उक्त रसीदों पर कुरुक्षेत्र का पता लिखा हुआ है और इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। अदालत ने सरकारी पक्ष व बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद आशीष कपूर का 3 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है जबकि इस मामले में गिरफ्तार थानेदार हरजिंदर सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस आशीष कपूर की मोहाली में काठी पर लगे पैसे व उसकी खरीद फरोख्त को लेकर भी पूछताछ कर रही है, विजिलेंस का दावा है कि उक्त कोठी पर पैसे बढ़ लगे हैं, जबकि सरकारी मुल्य कम खर्च किया दिखाया गया है। क्या है मामला आशीष कपूर वर्ष 2016 में अमृतसर की केंद्रीय जेल में बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात था। वहां कपूर की जान-पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पूनम राजन से हुई, जिसे कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा था। पूनम राजन को जीरकपुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पूनम की मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति भी पुलिस रिमांड पर थे। तब आशीष कपूर थाना जीरकपुर में गया और उसने पूनम की मां प्रेम लता को जमानत दिलाने और बरी कराने में मदद के लिए पैसे की मांग की। कपूर ने पूनम की भाभी प्रीति को बेकसूर करार कर दिया। इसके बदले कपूर ने एक करोड़ रुपये लिए।

By Admin

Translate »