निशानेबाज़ी, तलवार बाजी और वेट लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण


अहमदाबाद 2 अक्टूबर (Geenews Network) गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में आज पंजाब की तरफ़ से रविवार को विजयवीर सिंह सिद्धू ने निशानेबाजी के 10 मीटर एयर पिस्टल, उदयवीर सिंह ने तलवारबाजी के व्यक्तिगत वर्ग और जसवीर कौर ने वेटलिफटिंग के 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने तीनों ही स्वर्ण पदक विजेताओं को मुबारकबाद दी। पंजाब ने अब तक 5 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 23 पदक जीते हैं।
29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 तक होंगी प्रतियोगिताऐं
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। देश भर के लगभग 15,000 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी 36 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल बन जाएगा।प्रतियोगिताओं का आयोजन अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में होगा।
