कनाडा का वीजा किया था अप्लाई पांच बार फाइल हुई रिजेक्ट

मोहाली 23 सितंबर (Geenews Network) – शुक्रवार तडक़े सुबह सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर 24 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान हरसिमरन सिंह के रूप में हुई है। मृतक जोकि पंजाब के बरनाला का रहने वाला था , अपनी दादी के साथ एक अपार्टमेंट में किराये के मकान में रह रहा था, पर पिछले महीने उसकी दादी बरनाला गई हुई और वह घर पर अकेला था।जांच अधिकारी बरमा सिंह ने बताया पुलिस को दिए बयान में उसके चाचा ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान था, क्योंकि उसने कनाडा का वीजा अप्लाई किया था लेकिन पांच बार उसकी फाइल रिजेक्ट हो गई थी। उसके मां-बाप कनाडा में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह बहुत ज्यादा शराब पी रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने उसके कमरे में शराब की बोतल व कुछ सिगरटें बरामद की हैं। करीब 1.45 बजे उसने अपार्टमेंट के एक व्यक्ति से बात की, लेकिन उसके बाद उसने पांचबीं मंजिल से छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि जब सुबह लोग सैर करने निकले तो उन्होंने उसकी लाश फर्श पर लहुलूहान हालत में देखी और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।जांच अधिकारी ने बताया कि वह मोहाली में कंप्यूटर का कोई कोर्स कर रहा था। उसकी लाश को फेज-6 सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है और शनिवार को स्वजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने 174 की कार्रवाई शुरु कर दी है।

By Admin

Translate »