चंडीगढ़, 15 सितम्बर (Geenews network):पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ कहा कि पिकटस सोसायटी के अधीन काम करते रेगुलर कंप्यूटर अध्यापकों की जायज माँगों को जल्द पूरा करते हुए दीवाली का तोहफ़ा दिया जायेगा।स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य में मौजूदा समय 6640 कंप्यूटर अध्यापक सेवा निभा रहे हैं जिनकी सेवाओं को राज्य सरकार की तरफ से 2011 में रेगुलर कर दिया गया था।उन्होंने कहा कि कंप्यूटर अध्यापकों की कुछ जायज माँगें उनके ध्यान में आईं थीं जिस सम्बन्धी उन्होंने एक अर्ध सरकारी पत्र पंजाब राज्य के वित्त मंत्री को लिखा है जिसमें कंप्यूटर अध्यापकों की लम्बित माँगों को जल्द पूरा करने की सिफ़ारिश की गई है।स. बैंस ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों की मुख्य माँगों में सी. एस. आर. रूल्ज को लागू करवाना और 6वें वेतन आयोग के लाभ देना है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और अध्यापक दिवस के मौके पर 8736 अध्यापकों की सेवाओं को पक्का करके इस बात का प्रमाण भी दिया गया है।

By Admin

Translate »