तेल की टंकी का लॉक खोलने के लिए कारिंदे को  दे रहे थे धमकियां, पुलिस को शक चोरी का था मोटरसाइकिल

मोहाली, 20 मार्च (Geenews network) लखनौर पैट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने पंप पर काम करने वाले कारिंदे के साथ मारपीट की और फरार हो गए। हमलावरों की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है। हमलावर नशेड़ी थे और पंप के कारिंदे को मोटरसाइकिल में तेल की टंकी को खोलने के लिए धमका रहे थे। दरअसल, पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपियों ने कोर्ट काम्पलैक्स के पास से मोटरसाइकिल चोरी किया हुआ होगा जिसके बाद वह पंप पर तेल डलवाने आए लेकिन चाबी ना लगने के कारण वह पंप के कारिंदे को जबरन तेल की टंकी खोलकर तेल डालने के लिए धमका रहे थे। जब उसने तेल डालने से इंकार किया तो उसे बूरी तरह से पीटने लगे।

हमलावर कारिंदे पर रॉड से हमला करने लगे तो अन्य साथी कर्मियों ने उसे छुडाया और जैसे ही पंप के मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
पंप के कारिंदे ओम प्रकाश ने बताया कि वह पंप पर टायर में हवा भरने की नौकरी करता है। वीरवार पौने 2 बजे तीन युवक समराला नंबर सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए जिन्होंने बाइक में तेल भरवाना था लेकिन उनसे तेल की टंकी वाला लॉक नहीं खुल रहा था। वह अलग-अलग चाबियां लगाकर उसे खोलने का प्रयास कर रहे थे जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने ओम प्रकाश को टंकी का लॉक खोलने के लिए कहा लेकिन ओम प्रकाश ने मना कर दिया और कहा कि वह मिस्त्री से जाकर खुलवा लें। तीनों युवकों ने नशा किया हुआ था और उन्होंने ओम प्रकाश को पीटना शुरु कर दिया। उसे नीचे लिटाकर छाती में टांगे मारी और मुंह पर थप्पड़ जड़े। वह रॉड से ओमप्रकाश पर हमला करने वाले थे कि दूसरे कारिंदे ने आकर उनसे रॉड छीन ली। जब पंप मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया तो हमलावर वहां से भाग गए लेकिन उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई।


सूचना मिलने के बाद पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी हासिल की । पुलिस के कहने अनुसार तीनों युवक संदिग्ध है और नशे में थे जिन्होंने कोर्ट कॉम्पलैक्स के पास से मोटरसाइकिल चुराया हो सकता है। पुलिस ने ओम प्रकाश के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

By Admin

Translate »