मोहाली 22 दिसंबर (Geenews Network)
मोहाली में बिल्डिंग गिरने के बाद प्रशाशन ने शनिवार रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रविवार सुबह भी मलबा हटाने का काम जारी है। रविवार सुबह एक और शव बरामद हुआ है।इससे पहले रात में एक लड़की को निकाला गया था, जो जिंदा थी। हालांकि, अस्पताल में उसकी मौत गई।अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में 5 लोग दब गए थे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां थीं। 3 लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की सूचना है।

पंजाब के जिला मोहाली में शनिवार शाम को गिरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से करीब 18 घंटे से एन डी आर एफ और आर्मी की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। जहां बिल्डिंग गिरी थी, उस साइट पर सीवर का पानी भर गया है, जिससे मलबे में दबे लोगों के जिंदा रहने की उम्मीद कम है।रात में एक महिला अपने पति को ढूंढने मौके पर पहुंची थी। उसका पति अभिषेक यहां जिम करने आया था। हादसे के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। रविवार सुबह बरामद हुआ शव अभिषेक का ही है।अभिषेक का परिवार अंबाला का रहने वाला है। कल शाम को ही अभिषेक का परिवार मोहाली पहुंच गया था। रविवार सुबह अभिषेक का शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई थी। बचाव कार्य में बाधा न आए इसलिए पुलिस ने परिजनों को संभाला और शव को अस्पताल ले गए।
इस से पहले जिस युवती की मलबे में दबने से मौत हो चुकी है, उसकी पहचान 20 वर्षीय दृष्टि वर्मा के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश में ठियोग के रहने वाली थी। उसे सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
