घर से मात्र डेढ़ मीटर दूर से गुजर रही 11 हजार वॉल्ट की हाईटेंशन वायर, करंट लगने से गर्दन झुलसकर धड़ से अलग हुई

गर्दन जमीन पर पड़ी रही, डेढ़ घंटे हाईटेंशन वायर पर लटकता रहा धड़

पत्नी व 8 साल के बेटे का इकलौता सहारा था, मां-बाप की पहले हो चुकी है मौत


मोहाली,17 नवम्बर  (Geenews Network) नयागांव के सिंघादेवी एरिया में संगीत प्रोग्राम में फोटोग्रॉफी करने गए 37 वर्षीय युवक की हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि गर्दन पूरी तरह झुलसने के बाद धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गई और धड़ करीब तीन घंटे तक हाईटेंशन वायर पर लटका रहा। मृतक की पहचान जतिंदर जैन निवासी फेज-9 के रूप में हुई है। उसकी बलौंगी में एमके स्टूडियों के नाम से फोटोग्रॉफी की दुकान थी। सिंघादेवी में एक लडक़ी शादी में फोटोग्रॉफी का काम मिला था जिसे वह कवर करने गया था।
जतिंदर जैन के दोस्त राहुल ने बताया कि सिंघादेवी में शादी समारोहा का जतिंदर जैन को काम मिला था। शनिवार को महंदी और संगीत प्रोग्राम था। रात करीब 10 बजे प्रोग्राम खत्म हो चुका था। रविवार सुबह बारात आनी थी। जतिंदर पैकअप कर अपना सामान इकठ्ठा कर रहा था। वह तीसरी मंजिल पर सामान उठाने गया था। घर की ग्रिल से मात्र डेढ़ मीटर दूर 11 हजार वॉल्ट की हाईटेंशन वॉयर गुजर रही थी। जतिंदर जैन की साल पहले सडक़ हादसे में बाजू टूट गई थी। उसकी दांई बाजू में लोहे की प्लेट डली थी। जब सामान उठाते हुए वह ग्रिल के पास पहुंचा तो पहली बार उसे बिजली का मामूली झटका लगा वह पीछे हट गया। उसी दौरान दूसरी बार फिर बिजली का मामूली झटका लगा तो उसने संभलने का प्रयास किया लेकिन वह पूरी तरह संभल पाता तीसरी बार हाईटेंशन वायर ने उसे अपनी तरफ खींच लिया। 11 हजार वॉल्ट का बिजली का झटका लगते ही उसकी गर्दन पूरी तरह से झुलस गई और धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गई। धड़ तार पर ही लटकता रहा। जतिंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी। शादी वाले घर में अचानक अफरा तफरी मच गई । इस बीच तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि 10 बजे यह हादसा हुआ। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पीछे से बिजली सप्लाई बंद की और उसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद शव को नीचे उतारा गया। जिक्रयोग है कि सिंघादेवी कॉलोनी में बिना नक्शे के हाईटेंशन वायर के नीचे व आसपास लोगों ने कई-कई मंजिल अवैध मकान बनाए हुए हैं जिस कारण हर समय हादसों का डर बना रहता है। बता दें कि इससे पहले बलौंगी व जुझार नगर में हाईटेंशन वॉयर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
घर में इकलौता कमाने वाला था जतिंदर जैन
जतिंदर जैन फेज-9 में अपनी पत्नी व 8 साल के बेटे के साथ रहता था। उसके मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में इकलौता था। उसकी मौत के बाद पीछे उसकी पत्नी व बेटा रह गया है। पता चला है कि उसने तीन दिन बाद अपने दोस्तों के साथ वैष्णों माता माथा टेकने जाना था।

मृतक के परिवार की तरफ से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
जयदीप जाखड़, एसएचओ नयागांव

By Admin

Translate »