मृतक के परिवार ने कहा कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते, नहीं करेंगे संस्कार

दमन के साथी दिलप्रीत की हालत नाजुक, हत्यारे ने आंख में चाकू से किया था वार

दमन के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज, सीसीटीवी से हत्यारों की हुई पहचान

मोहाली,14 नवम्बर ( Geenews network)
गांव कुुंभडा में बुधवार देर रात नाबालिगों में हुए झगड़े दौरान 17 वर्षीय दमन की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके साथी दिलप्रीत (16) की आंख में चाकू से वार किया गया था। दिलप्रीत की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। इस मामले में बेशक पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है, लेकिन वीरवार सुबह मृतक दमन के परिवार व गांव वालों ने एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया।


परिवारिक मैंबर मृतक दमन का शव अस्पताल से लेकर सीधा एयरपोर्ट रोड पर पहुंचे और वहां शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। खबर लिखे जाने पर गांव वाले व मृतक दमन के परिवारिक मैंबर सडक़ पर धरना लगाकर बैठे थे। हालांकि सुबह से पुलिस उन्हें उठाने का प्रयास करती रही लेकिन परिवारिक मैंबर इस बात पर अड़े रहे कि हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं किए जाते वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं, पुलिस ने उन्हें कहा कि हमलावरों में से दो को काबू कर लिया गया है लेकिन परिवारिक मैंबरों का कहना था कि जिन्हें गिरफ्तार किया है उनके चेहरे उन्हें दिखाए जाए। देर रात तक सडक़ पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस को रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक रास्तों से ट्रैफिक को सुचारू किया।
जिन्होंने दमन की हत्या की है वह प्रवासी युवक बताए जा रहे हैं जोकि गांव कुंभडा के ही रहने वाले थे। हमलावर छह से सात थे। सभी नाबालिग है जिनकी उम्र 16 -17 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जिस युवक ने चाकू से वार किए थे वह घर से फरार है और उसके घर पर भी ताला लगा हुआ है।
मामूली कहासुनी के बाद कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दमन और दिलप्रीत प्राइवेट नौकरी करते थे। दोनों शाम को काम खत्म करने उपरांत गांव कुंभडा में झिउरा कुआं इलाके में बैठे थे। उसी दौरान वहां साइकिल चला रहे बच्चे प्रवासी युवक से टकरा गया। प्रवासी युवक बच्चे को पीटने लगा तो दमन और दिलप्रीत बच्चे की हिमायत करने पहुंचे गए। उन्होंने प्रवासी युवक को रोका तो वह दमन को गालियां निकालने लगा। दमन ने उसका विरोध किया तो प्रवासी युवक उन्हें वहीं रूकने की बात कहकर चला गया और थोड़ी देर बात वहां और प्रवासी युवकों के साथ आया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक प्रवासी युवक ने दमन की गर्दन पर चाकू से वार किया और दिलप्रीत की आंख में चाकू से वार करने उपरांत वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी में हमला करते और भागते हुए प्रवासी युवक नजर आ रहे हैं। बाद में दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां दमन को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया जबकि दिलप्रीत का ईलाज चल रहा है।

मृतक दमन के पिता बलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(2), 109(1), 126(2), 190 और 191(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रवासी युवकों को पकडऩे के लिए टीमें बनाई गई है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
हरबीर सिंह अटवाल, एसपी सिटी

By Admin

Translate »