मोहाली,14 अक्टूबर (Geenews network)। पंजाब में हो रहे पंचायत चुनाव से एक दिन पहले ही पुलिस ने अपना मोर्चा संभाल लिया है। मोहाली जिले में करीब 13सौ पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। एसएसपी दीपक पारीक ने साफ शब्दों में कहा कि शरारती लोग बाज आ जाए और शरारत करने की सोचें भी मत। उन्होंने कहा कि महौल खराब किया तो जेल जाना पड़ेगा क्योंकि पुलिस इस कदर मुस्तैद है कि शरारत और गैर कानूनी गतिविधि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) सोनम चौधरी

डीआईजी रोपड़ रेंज निलंबरी विजय जगदले ने बताया कि मोहाली जिले में 422 पोलिंग बूथ, रोपड़ जले में 672, फतेहगढ़ साहिब जिले में 481 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जहां मंगलवार को चुनाव होने हैं। उन्होनें बताया कि इनमें हाइपर संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मोहाली जिले में 1300 , रोपड़ जिले में 1700 और फतेहगढ़ साहिब में 950 पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डीआईजी ने बताया कि मोहाली जिले में 4, फतेहगढ़ साहिब में 5 और रोपड़ जिले में 5 जगह पुलिस सेंटर बनाए गए हैं जहां आज शाम को ही पुलिस को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया चुनाव के चलते 90 फीसदी हथियार जमा हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना के लिए रिजर्व फोर्स तैनात की गई है। डिस्ट्रिक्ट हैड क्वाटर, रेंज हैड क्वाइटर व सब डिविजन हैड क्वाटर व थाना लेवल पर रिजर्व फोर्स रखी गई है और एक अलग से क्यूआरटी टीम तैनात है। इस फोर्स में अलग-अलग विंग और होमगार्ड को तैनात किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बी पोलिंग स्टेशनों पर एक-एक पैट्रोलिंग पार्टी तैनात की गई है। सभी डीएसपी व एसएचओज को रात के समय फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारी रात को अपने-अपने एरिया में संवेदनशील पोलिंग बूथ पर खुद तैनात रहेंगे।

By Admin

Translate »