-हार्ट अटैक आने से हुई मौत, सुबह स्टाफ कर्मचारी बाथरूम इस्तेमाल करने गया तो हुआ खुलासा

फाइल फोटो मृतक मोहन गर्ग



मोहाली 2अगस्त (Genews Network) मोहाली फेज-8 स्थित गमाड़ा दफ्तर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब ऑफिस के बाथरूम से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है कि बाथरूम अंदर से बंद था और जब सुबह स्टाफ दफ्तर पहुंचा तो एक कर्मचारी बाथरूम जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारी ने काफी देर इंतजार किया, जब कोई बाहर नहीं आया तो उसे शक हुआ। उसने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया तो भी किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। मामला संदिग्ध लगने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर व्यक्ति की लाश पड़ी थी। मृतक की पहचान मोहन गर्ग निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फेज-8 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाश कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाई। डॉक्टरों के बताने अनुसार व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
मामले की जांच में सामने आया है कि मोहन गर्ग वीरवार को गमाडा में अपने निजी काम के लिए आया था। उसने बाथरूम का इस्तेमाल किया लेकिन अंदर ही उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। उस समय किसी को इस बारे में पता नहीं चला। शाम को सभी कर्मचारी छुट्टी करके घर चले गए। शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह जब स्टाफ गमाडा दफ्तर पहुंचा तो एक कर्मचारी बाथरूम इस्तेमाल करने गया। उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ।

By Admin

Translate »