मोहाली पुलिस ने अपलोड किया नया सीसीटीएनएस सिस्टमसभी थानों में निर्देश

मोहाली,30 जून (Geenews network) एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानून के लिए मोहाली पुलिस एकदम अलर्ट है। यही वजह है कि मोहाली पुलिस की टीम ने करीब दो माह की मेहनत के बाद अपनी वेबसाइट पर नया सीसीटीएनएस सिस्टम तो अपलोड कर ही दिया है साथ ही अपने सिपाही से लेकर थानेदार और अधिकारियों तक को नए कानून के नियमों के बारे में जानकारी दे दी है। मोहाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नए कानून के अनुसार कई बदलाव हो चुके हैं। इन बदलावों को जानना पुलिस के लिए जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है आम जनता को इन बदलाव के बारे में जानकारी देना। इसी वजह से अब मोहाली पुलिस की टीमें अपने अपने थाना क्षेत्रों में पब्लिक के साथ सेमिनार करने जा रही हैं। जिससे कि जनता को भी नए कानून के बारे में जानकारी दी जा सके। इसके लिए मोहाली पुलिस ने सेमिनार के लिए कुछ ऐसे लोगों का चयन किया है जो जनता तक नए कानून की जानकारी दे सकें। पुलिस के अनुसार इसके लिए भविष्य में स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक और बड़े संस्थानों में ऐसे सेमिनार किए जाएंगे। उद्देश्य है कि नए कानून को सरल भाषा में आम जनता तक पहुंचाना। जिससे जनता इन कानूनों के प्रति अवेयर हो सके। जिले में मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी तहसीलें हैं। मोहाली जिले में कुल 20 पुलिस स्टेशन, 9 पीपी और 2 सीआईए यानि खरड़ और मुबारकपुर डेराबस्सी शामिल हैं। खरड़ ब्लॉक जिले का सबसे बड़ा सब-डिवीजन/यूनिट है। खरड़ में 7 पुलिस स्टेशन और 3 पीपी हैं। इनमें से सभी को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। जिससे कि नई एफआईआर दर्ज करते वक्त उनको कोई परेशानी न आए।

नया कानून देश भर में लागू हो रहा है। मोहाली में भी उसी कानून के अनुसार अब एफआईआर दर्ज होगी। सभी थानों के एसएचओज को निर्देश दे दिए गए हैं।

हरबीर सिंह अटवाल, एसपी सिटी

हमने नए कानून को लेकर पहले से तैयारी कर ली है। नया सीसीटीएनएस अपलोड कर दिया गया है। जिससे किसी संशय की स्थिति न बने। अब जो नई एफआईआर होगी वह नए कानून के अनुसार ही की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस मोहाली की जनता को जागरूक करने के लिए सेमिनार भी करने जा रही है। यह एक जुलाई से शुरू हो जाएंगी।

हरसिमरन सिंह बलडीएसपी, सिटी 2

By Admin

Translate »