चंडीगढ़,21 मई (Geenews Network)पंजाब सरकार ने रविवार देर रात को 39 आईएएस, 24 पीसीएस अधिकारियों समेत 64 अफसरों का तबादला कर दिया। राजीव कुमार गुप्ता को मुख्य प्रशासक ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा), अमनदीप बंसल को निदेशक लॉटरी, परमिंदर पाल सिंह को सदस्य सचिव पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग नियुक्त करते हुए सदस्य सचिव पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणी आयोग का अतिरिक्त प्रभार, सागर सेतिया को मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लुधियाना, रविंद्र सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मानसा, हरप्रीत सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमृतसर, हरजिंदर सिंह को एसडीएम लुधियाना व आईएफएस अधिकारी चर्चिल कुमार को स्पेशल सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन लगाया गया है।आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को एनआरआई मामले का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सुमेर सिंह गुर्जर को शिकायत निवारण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी और अजय शर्मा को स्थानीय निकाय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।अलकनंदा दयाल को सेक्रेटरी राजस्व एवं पुनर्वास, श्रुति सिंह को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास नियुक्त करते हुए पंजाब भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गगनदीप सिंह बराड़ को सचिव स्वतंत्रता सेनानी, तनु कश्यप को सचिव गृह मामले एवं न्याय लगाते हुए पंजाब भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गिरीश दयालन को मार्कफेड का मैनेजिंग डायरेक्टर लगाते हुए स्पेशल सेक्रेटरी गवर्नमेंट रिफॉर्म एंड पब्लिक ग्रीवांसेज और निदेशक ग्रीवांसेज रिफॉर्म एंड पब्लिक ग्रीवांसेज और एडिशनल सीईओ पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

By Admin

Translate »