शुक्रवार को मोहाली में रोजगार मेले के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते केन्दीय मंत्री सोम प्रकाश

मोहाली 20 जनवरी (Geenews Network) प्रधानमंत्री ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था आज इसी के तहत पिछले साल 2 रोजगार मेले लग रहे है और इस साल की शुरुआत में यह तीसरा रोज़गार मेला मोहाली के सेक्टर-82 स्थित आईबीएस बिज़नस स्कूल में लगाया गया ।इस मेला का उद्घाटन केन्दीय मंत्री सोम प्रकाश ने किया और दावा किया की यह नौकरियां अलग-अलग स्टेट की ओर सेंटर की सेलेक्शन द्वारा जो मेरिट में आए हैं उनको दी जा रही है,इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने नौकरी हासिल करने वालो युवाओ को अप्वाइंटमेंट लेटर भी वितरित किये गए।

पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा की देश के प्रधानमंत्री की ज्यादा से ज्यादा कोशिश है कि देश के नौजवान नोकरी के काबिल हैं सभी स्कीमों के तहत रोजगार दिया जाए जिसे देश तरक्की करे । और नए बच्चे देश के निर्माण में देश की तरक्की में हिस्सा डाल सकें।

10 लाख नौकरियां दी जाएंगी ग्रुप बी ओर सी में

श्री सोम प्रकाश ने कहा ये नौकरियां रेलवे डिपार्टमेंट,होम,स्पोर्ट्स,हेल्थ, एक्साइज में दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा आज भारत वर्ल्ड में सबसे ज्यादा तरक्की करने वाला देश है आने वाले समय में देश जापान और इंग्लैंड से भी आगे होगा और वर्ल्ड की तीसरी बड़ी शक्ति बन जाएगी। सोम प्रकाश ने जहा कॉग्रेस और प्रताप बाजवा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी ,वही भाजपा के बढ़ते आधार को लेकर कहा देश की सब से बड़ी पार्टी भाजपा में सभी का स्वागत है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रोजगार मेले में अप्वाइंटमेंट लेटर मिलने पर युवाओ ने बताया कि हमे सरकार की तरफ से जो नौकरी मिली है वह हमारी मेहनत से और सरकार के द्वारा की गई पारदर्शिता के कारण ही नौकरी मिली है। हमने इस नौकरी को पाने के लिए बहुत मेहनत की है उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को यह सरकारी नौकरी मिल सकती हैं लेकिन इसके लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी ।

और वहां आए युवाओं ने देश के प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें उन्होंने इस योग्य समझकर नौकरियां दी है।

By Admin

Translate »