पंजाब का वातावरण और यहाँ के लोग मेरी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 17 जनवरी (Geenews Network)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के वातावरण को बचाने के लिए ज़ीरा की मालबरो शराब फैक्ट्री को तुरंत प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया है।यह ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी व्यक्ति को चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे वातावरण के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य सरकार की तरफ से निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके साथ सख़्ती से निपटा जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह फ़ैसला वातावरण माहिरों और कानूनी माहिरों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैक्ट्री के राज्य के वातावरण पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजैक्ट को रद्द कर दिया गया है। भगवंत मान ने कहा कि इस फैक्ट्री से इलाके का वातावरण संतुलन बिगड़ सकता था। उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री के वातावरण और मानवीय जीवन पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से इसको रद्द करने का फ़ैसला किया है।मुख्यमंत्री ने पंजाब को साफ़-सुथरा, हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वातावरण प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के वातावरण के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह राज्य और यहाँ के लोगों की भलाई यकीनी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाऐंगे।

By Admin

Translate »