-40 लाख फिरौती मांगने के मामले में मोहाली के सोहाना थाने में होगी पूछताछ

मोहाली 17 दिसम्बर (Geenews Network) शनिवार को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 40 लाख फिरौती मांगने के दर्ज मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मोहाली पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का एक दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था। दरअसल वर्ष 2022 में ब्रयू ब्रास पब पर गोलियां चलाने व उसके मालिक से 40 लाख की फिरौती मांगने के मामले में मोहाली के सोहाना थाने में मामला दर्ज हुआ था। इससे पहले मुक्तसर पुलिस की ओर से लारेंस बिश्नोई से पूछताछ की जा रही थी।जिक्रयोग है कि श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का 16 दिसंबर तक का रिमांड हासिल किया था। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 6 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद 13 दिसंबर को श्री मुक्तसर साहिब की अदालत में पेश किया था, जहां अदालत ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड बढ़ा दिया था। इससे पहले गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को मुक्तसर पुलिस पूरी सुरक्षा में दिल्ली से मुक्तसर लेकर पहुंची थी। पुलिस को लारेंस से पूछताछ के लिए 6 दिन का रिमांड मिला था। मुक्तसर थाना सिटी में लारेंस के खिलाफ एक होटल मालिक से 30 लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 14 दिनों का रिमांड मांगा था पर अदालत ने 6 दिन का रिमांड दिया था। जिक्रयोग है कि इससे पहले एनआइए, लारेंस बिश्नोई को आतंकवादी लिंक की जांच के लिए मानसा पुलिस से रिमांड पर दिल्ली वापस ले गई थी। जिसके बाद मुक्तसर पुलिस ने फिरौती मामले में दिल्ली की पटियाला राउस अदालत से लारेंस के ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, जिसकी मंजूरी के बाद लारेंस को मुक्तसर लाया गया था। अब वर्ष 2022 में 40 लाख की फिरौती मांगने के मामले में मोहाली में सोहाना थाने में एक दिन के रिमांड दौरान पुलिस लारेंस बिश्नोई से पूछताछ करेगी।

By Admin

Translate »