बाउंस हुए चैको के बारे में पता करवा रहा हूं : कुलदीप सिंह धालीवाल
चंडीगढ़, 1 दिसंबर (Geenews Network)पंजाब के कई किसान परिवारों ने दावा किया हैं कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें मुआवजे के रूप में दिए चेक बाउंस हो गए हैं। ज्यादातर चैक बाउंस के मामले जिला तरनतारन से सामने आए हैं। किसान संगठनों ने कृषि विभाग के निदेशक को इस संबंध में शिकायत दी है। वर्णन योग्य है साल 2021 नवंबर माह में केंद्र सरकार की तरफ से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने ऐलान किया था कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को वह आर्थिक मदद देंगे।चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में किसान आंदोलन में मारे गए पंजाब-हरियाणा के 712 किसानों के परिवार को 3-3 लाख रुपये के चेक वितरित किए थे। उनके साथ समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद थे।किसानों ने पंजाब के कृषि निदेशक को भेजा शिकायत पत्र किसानों ने पंजाब के कृषि निदेशक को एक शिकायत पत्र भेजकर पैसा दिलाए जाने की मांग की है। तरनतारन जिले में करीब एक दर्जन किसानों के चेक बाउंस होने के बाद कृषि निदेशालय ने राज्य के सभी जिलों से रिपोर्ट मांग ली है। इस बीच, पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल वो इस मामले का पता लगा रहे हैं हो सकता है ये एक कलैरिकल मिस्टेक हो। उन्होने कहा की सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
