अधिकारियो को दिए अवैध खनन की जांच के निर्देश

मोहाली 28 नवम्बर(Geenews Network) गांव अभीपुर में कैबिनेट मंत्री एवं हलका विधायक अनमोल गगन मान ने एक खनन स्थल का अचानक दौरा किया । ताजा खनन के निशान मिलने पर मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गांव अभिपुर स्थित एक खनन स्थल पर पहुंच गई। वहां पर मंत्री ने खनन के ताजा निशान देखे तो अधिकारियों पर भड़क गई। मंत्री ने कहा कि इस अवैध खनन संबंधी उन्हें शिकायत मिली थी। जिस पर वह खनन विभाग एवं पुलिस के अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंची है। यहां पर ताज़ा खनन के सबूत मिले है। अधिकारियों को इसके लिए तुरंत रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को स्वस्थ एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। अवैध खनन में शामिल अपराधी चाहे कोई भी क्यों न हो सब पर कानून के दायरे में कार्रवाई की जाए इस मौके पर खनन विभाग के एक्सईएन राजेंद्र घई, एसडीओ जीवन जोत, नायब तहसीलदार माजरी मनीष कुमार, जेई हरप्रीत सिंह, थानाप्रभारी हिम्मत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मामले संबंधी मंगलवार को मंत्री ने अचानक दौरा किया था। उन्होंने जांच के आदेश दिए है। खनिज विभाग या किसी अन्य की तरफ से कोई शिकायत मिलेगी तो आरोपियों के खिलाफ कानून के हिसाब से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिम्मत सिंह थाना प्रभारी माजरी

मंत्री के आदेश पर क्रेशर मालिक को जवाब देने के लिए नोटिस दिया गया है। उससे 15 दिन के अंदर अंदर जवाब दायर करने को बोला है। अगर जवाब नहीं आता है तो क्रेशर मालिक को रिकवरी करने का नोटिस दिया जाएगा।

जीवनजोत सिंह, एसडीओ खनन विभाग

By Admin

Translate »