टेरर फंडिंग मामला

मोहाली 21 नवम्बर(Geenews Network) टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के छात्र हर्षवीर सिंह बाजवा को मोहाली की चीफ ज्युडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने हर्षवीर के पुलिस रिमांड की मांग नहीं की जिसके चलते अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसएसओसी सूत्रों के अनुसार हर्षवीर ने जिस डेराप्रेमी के हत्यारे मनप्रीत सिंह मनी के खाते में २० हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। वह मनी फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर भोला का साला है। मनी का जीला भोला और गैंगस्टर हरजिंदर सिंह राजू के साथ फरीदकोट जेल में बंद हैं। गैंगस्टर भोला को आज मोहाली लाया जाना था लेकिन फरीदकोट पुलिस एक मामले में पूछताछ के लिए ले साथ गई है। एसएसओसी ने अदालत में फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर भोला को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाने के लिए याचिका दायर की है। फरीदकोट की जेल में बंद हवालाती हरजिंदर सिंह राजू ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर जेल से ही डेरा प्रेमी की हत्या की साजिश रची गई थी। पूछताछ में सामने आया है कि डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या के लिए राजू ने भोला के साले मनप्रीत सिंह मनी, शहीद बलविंदर सिंह नगर के रहने वाले भूपिंदर सिंह , रोहतक हरियाणा का रहने वाले जतिंदर और मोगा के गांव मुनावा के हरजिंदर सिंह राजू व दो नाबालिग को तैयार किया था।

By Admin

Translate »