-एसएसपी ने संभाला पद, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जारी किए नए निर्देश

मोहाली 14 नवम्बर(Geenews Network) – गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सर्च आपरेशन चलाएगी। ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलाजी को पुलिस में शामिल कर क्राइम कंट्रोल करने पर फोकस होगा। इसके अलावा बुजुर्गों और महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह बात सोमवार को नव नियुक्त एसएसपी संदीप गर्ग ने कही। इससे पहले पुलिस जवानों की टुकड़ ने एसएसपी संदीप गर्ग को गार्ड आफ आनर दिया गया। एसएसपी संदीप ने पद संभालने के बाद जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एसएसपी ने जिले में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए कहा कि जिले में बुजुर्गों और महिलाओं को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को पुख्ता निर्देश दे दिए गए हैं।

सीनियर सीटिजंस की शिकायतों के लिए एक स्पेशल यूनिट भी तैयार किया जाएगा। जिसपर शिकायत आने के बाद पहल के आधार पर इसपर कार्रवाई की जाएगी ताकि बुजुर्गों को इंसाफ के लिए यहां से वहां भटकना ना पड़े। एसएसपी मोहाली ने पीसीआर पार्टियों को संख्या बढ़ाने की बात कही। रात के समय पुलिस की मौजूदगी जिले में बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सभी को अपने किराएदारों और नौकर की वेरीफिकेशन करवाना बहुत जरूरी है। एसएसपी ने कहा कि गन कल्चर को प्रमोट करने वाले पंजाबी गीतों व अन्य गतिविधियों को तुरंत बंद करवाया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि इसपर पूरा फोकस किया जाएगा।

मोहाली में काफी सिंगर रहते हैं और बहुत शूटिंग होती है। अगर इस प्रकार के प्रोग्राम में गन कल्चर को प्रमोट किया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Translate »