एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

मोहाली 11 नवम्बर(Geenews Network)मोहाली के उद्यौगिक क्षेत्र फेज-8 में लगे जाम की फोटो कर रहे प्रैस फोटोग्राफ की चौकी इंचार्ज फेज-8 की ओर से की गई मारपीट के बाद एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। फोटोग्राफर वरिंदरजीत सिंह जब मोहाली में लगे जाम की फोटो कवरेज कर रहा था तो फेज-8 उद्यौगिक क्षेत्र के चौकी इंचार्ज सतविंदर सिंह ने उसकी बूरी तरह से पिटाई कर दी। इस संबंधी वरिंदरजीत सिंह ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव , डीआईजी रोपड रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी को शिकायत देकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद आलाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरु कर दी है। वरिंदर जीत सिंह ने कहा कि वह शुक्रवार शाम को अपने दफ्तर मोहाली से फेज-6 एक प्रोग्राम की कवरेज के लिए जा रहा था तो उसने रास्ते में जाम लगा देखा। जब वह जाम की फोटो खींच रहा था तो मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सतविंदर सिंह ने जाम की फोटो खींचने पर उसे मना किया, जब उसने बताया कि वह फोटो जर्नलिस्ट है तो उससे मारपीट शुरु कर दी।

वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उसने चौकी इंचार्ज सतविंदर सिंह से कहा कि वो प्रैस फोटोग्राफ है तसल्ली के लिए आप मेरे इंचार्ज से बात कर लो तो चौकी इंचार्ज सतविंदर सिंह ने उसको उल्टा गालियां देनी व मारपीट शुरु कर दी और जिसके बाद वहां से गुजर रहे पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी व पत्रकार राजीव वशिष्ट ने उसको बचाया। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी।

By Admin

Translate »