
मोहाली 1 नवम्बर(Geenews Network)चंडीगढ़ मोहाली से इंदौर (मध्य प्रदेश) की यात्रा करनेवालों के लिए खुशखबरी , शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (चंडीगढ़ एयरपोर्ट) से इंदौर की सीधी फ्लाइट मंगलवार से शुरू हो गई है। मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिगो एयरलाइंस की इस सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस मौके पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय उपस्थित थे। सहाय ने बताया कि पहले दिन चंडीगढ़ से 177 यात्रियों ने इंदौर के लिए उड़ान भरी जबकि इंदौर से 167 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे। चण्डीगढ़ से इंदौर जाने का एक तरफ का किराया 4767 रुपये चुकाना होगा।
