विजिलेंस ने तर्क दिया कि आशीष कपूर से पैसों की करनी है रिकवरी, अदालत ने रिमांड किया मंजूर

दोनों वकीलों में जमकर हुई बहस, अदालत को फैसला सुनाने में लगा चार घंटे का समय

फाइल फोटो आशीष कपूर

मोहाली 11 अक्तूबर (Geenews Network) – एक करोड़ रूपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार एआइजी आशीष कपूर और एएसआई हरविंदर सिंह को मंगलवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया। दोनों चार दिन के पुलिस रिमांड पर थे। अदालत में सुनवाई के दौरान विजिलेंस ने एआईजी आशीष कपूर व एएसआई हरविंदर सिंह के पुलिस रिमांड की मांग करते हुए कहा कि एएसआई से 1 करोड़ रूपये रिक्वर करने हैं और जिन -जिन लोगों के बैंक खातों से पैसे निकले हैं उन बैंकों से दो दिन की छुट्टी के चलते रिकार्ड हासिल नहीं किया जा सका है। उस रिकार्ड को हासिल करना है। वहीं, विजिलेंस को उन लोगों ने अपने ब्यान दर्ज करवा दिए हैं जिनके खाते से पैसे निकले थे, जिनका कहना है कि एएसआई हरविंदर सिंह पैसे लेकर आशीष कपूर तक रकम पहुंचाता था। अदालत ने दलील सुनने के बाद दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। क्या है मामला आशीष कपूर वर्ष 2016 में अमृतसर की केंद्रीय जेल में बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात था। वहां कपूर की जान-पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पूनम राजन से हुई, जिसे कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा था। पूनम राजन को जीरकपुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पूनम की मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति भी पुलिस रिमांड पर थे। तब आशीष कपूर थाना जीरकपुर में गया और उसने पूनम की मां प्रेम लता को जमानत दिलाने और बरी कराने में मदद के लिए पैसे की मांग की। कपूर ने पूनम की भाभी प्रीति को बेकसूर करार कर दिया। इसके बदले कपूर ने एक करोड रुपये लिए।

By Admin

Translate »