देश भर से 150 विद्यार्थियों व डाक्टर्स ने लिया हिस्सा, कई विशिष्ट वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञताएं मंच पर की सांझा


दिल्ली, 26 सितंबर (Geenews Network- न्यू दिल्ली के एम्स अस्पताल में आईएमजी इवेंट- इंडिया चैप्टर 2022 का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 150 विद्यार्थियों व डाक्टर्स शामिल हुए। प्रोजेक्ट आईएमजी दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मेडिकल स्नातकों को जोडऩे वाला एक वैश्विक चिकित्सक सामूहिक मंच है। कार्यक्रम के दौरान कई विशिष्ट वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञता सांझा की, जिनमें डॉ.आदित्य संजय गुप्ता जिन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी बाल्टीमोर से अपनी रिसर्च वैकल्पिक पढाई पूरी की है। उन्होंने भारत में किसी भी मेडिकल छात्र के लिए सबसे अधिक जीवन बदलने वाले निर्णय पर बात की। इसके साथ बहुत से नामवर वक्ताओं ने समागम दौरान अपनी मुहारत की बातें सांझा की।


डॉ. कविता समागम की मुख्य अतिथि वक्ता थी, जिन्हें हाल ही में ऑन्कोलॉजी में क्लीवलैंड क्लिनिक ( यूएसए) में प्रतिष्ठित प्रीसेप्टरशिप कार्यक्रम के लिए चुना गया है। उन्होंने प्रभावी कोल्ड ईमेलिंग की कला पर बात की जो हर आईएमजी के लिए हमेशा एक अस्पष्ट और पेचीदा काम रहा है। कार्यक्रम में एक अन्य सम्मानित वक्ता डॉ. चंदराई पटनायक ने सीवी बिल्डिंग और एक्सचेंज प्रोग्राम के महत्व के बारे में बताया, जो ईआरएएस एप्लीकेशन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। डॉ. सिमरन कौर ने यूएसएमएलई परीक्षा के लिए सर्वोत्तम तैयारी रणनीतियों पर बात की और जैक्सन पार्क अस्पताल मियामी फ्लोरिडा की पूर्व जनरल सर्जन इशित चौहान ने बताया कि कैसे उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने उन्हें यूएस रेजीडेंसी-जनरल सर्जरी में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में उतारा।


प्रोजेक्ट आईएमजी एक संगठन है जो जागरूकता फैलाने, यूएसएमएलई यात्रा के संबंध में आइएमजी में डर व अनिश्चिता को दूर करने व अंत में संयुक्त राज में निवास करने के लिए बनाई गई है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और डाक्टरों में इको यात्रा पर नेटवर्किंग के प्रयास देना हैं। इस समागम का आयोजन यूएस टीम के सहयोग के साथ किया गया था। जिसमें संस्थापक डॉ.विजेता सेबेस्टियन, पार्टनर- माइकल हर्मोसा, और अंतर्राष्ट्रीय आयोजक शिवानी मेहता, निपा इस्लाम, पारुल गिंद्रा। आयोजकों की भारतीय टीम में आदित्य शाह, डॉ. द्रुमदाला , जुहू कृष्णा, डॉ .वर्णिका गुप्ता, डॉ.जगत राम , अनघा ब्रह्मजोस्युला, निश्चिता राज, सलमान बेग, हर्ष शाही, दीक्षा पांडे, समकित जैन, ऋषि शर्मा और यशवंत शामिल थे।

By Admin

Translate »