
मोहाली, 11 सितम्बर (Geenews Network)- भाजपा प्रवक्ता बीबी अमनजोत कौर रामुवालिया जी ने आज मीडिया से बात करते हुए पंजाब सरकार के फैसले की निंदा की और कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले रोजगार पैदा करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद, पिछली सरकार द्वारा भर्ती किए गए हजारों जी.ओ.जी. कर्मचारियों को एकतरफा फैसला देकर बर्खास्त कर दिया । उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की देखरेख में पंचायतों का कार्य ठीक से चल रहा था, लेकिन सरकार के इस फैसले से न केवल पंचायतों को आजादी मिली है बल्कि हजारों परिवारों का रोजगार भी छिन गया है. बीबीजी ने कहा कि सरकार को इस तरह के निर्णय लेने से पहले संबंधित कर्मचारियों के लिए रोजगार सृजित करना चाहिए था, ताकि हजारों परिवार बेरोजगारी का शिकार न होते। बीबी जी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से अनुरोध किया कि पंजाब सरकार अपना काम ठीक से करे। सरकार का काम रोजगार के अवसर पैदा करना है न कि रोजगार खत्म कर बेरोजगारी बढ़ाना।
