न्यूयॉर्क में ‘आईएमजी 2022’ का आयोजन

न्यूयॉर्क, 7 सितंबर (Geenews Network)
भारत सहित विभिन्न देशों के मेडिकल ग्रेजुएट्स व डॉक्टरों को एक मंच पर लाने के लिए न्यूयॉर्क में ‘आईएमजी 2022’ आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन के मुख्य कार्यक्रम में दुनियाभर से 900 से ज्यादा डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार दुनिया के कई जाने माने चिकित्सकों व वक्ताओं ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।

भारत से जुड़े मुख्य वक्ताओं में डॉ. सुमीर सहगल, डॉ. जितेंद्र बारमेचा, डॉ. शशिधर, डॉ. निलय शाह, डॉ. इशित चौहान शामिल रहे। डॉ. सेबेस्टियन की तरफ सेआयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अवि सिंह, डॉ. संचिता के. ने भी , शिरकत की।

आयोजकों के अनुसार, प्रोजेक्ट आईएमजी मेडिकल छात्रों, स्नातकों और चिकित्सकों को वैश्विक स्तर पर चिकित्सा शिक्षा में सामूहिक रूप से आगे बढ़ने के लिए जोड़ने का अभियान है। इससे पहले ‘आईएमजी 2021’ में 400 से ज्यादा डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। इस बार आयोजन में इंटेल्थ ईसीएफएमजी की सीईओ डॉ. पिंस्की, ब्रुकडेल मेडिकल सेंटर के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. कॉनराड फिशर, लैटिन अमेरिकी फिजिशयन डॉ. मऊ और डॉ. शापिरो जैसे कई विख्यात डॉक्टरों ने शिरकत की।

