एडीजीपी ला एंड आर्डर ने की मोहाली शहर के धार्मिक स्थलों की चैकिंग

मोहाली शहर में 26 नाके लगाकर 72 चालान किए, 17 वाहन जब्त, 963 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

मोहाली 2 सितंबर (Geenews News) – मोहाली शहर में अब हर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च में मोहाली पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पंजाब में बिगड़ते हलातों को देखते हुए डीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने खुद 4 धार्मिक स्थानों का औचक नीरिक्षण किया। इस मौके एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी व पुलिस टीम भी उनके साथ थी। हरेक संवेदनशील प्वाइंट की गंभीरता से चैकिंग की गई। मोहाली पुलिस की ओर से ‘एक धार्मिक स्थान, ए पुलिस कर्मचारी ’ मुहिम की शुरुआत की गई है।

इस मुहिम के तहत हर 15 दिन बाद धार्मिक स्थानों की पुलिस चैकिंग करेगी और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच होगी। पुलिस मुलाजिम को हर धार्मिक स्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, पावर बैकअप व अहम प्वाइंट कवन किए जाने की रिपोर्ट तैयार कर आलाधिकारियों को भेजनी होगी।एडीजीपी ने की 4 धार्मिक स्थानों जांच एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी ने कहा कि पंजाब में हुई हाल ही में गंभीर घटनाओं के मद्देनजर जिले के सभी धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया है। एडीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने खुद 4 धार्मिक स्थानों (गुरुद्वारा सिंह शहीदा साहिब सोहाना, बद्रीनाथ मंदिर सेक्टर-78, जामा मस्जिद फेज-11 व सीएनआई चर्च सेक्टर-78) में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इन धार्मिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरों के काम करने की वर्किंग, तैनात स्टाफ जैसे सुरक्षा प्रबंधों की जांच की गई।

मोहाली जिले में कुल 697 गुरुद्वारा साहिब, 254 मंदिर, 79 मस्जिद और 20 चर्च हैं। 26 नाके लगाकर 72 चालान, 17 वाहन जब्त राज्य के मौजूदा हालात व अमन कानून की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोहली में विशेष नाकाबंदी की गई। जिले के महत्वपूर्ण प्वाइंट पर एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी नियुक्त किए गए और एसएचओ युनिट की अगवाई में कुल 26 नाके लगाए गए।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों 72 वाहन चालकों के चालान किए और 17 वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा कुल 963 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

By Admin

Translate »