सेहत विभाग ने तंबाकू विरोधी कार्रवाई दौरान 20 चालान काटे

मोहाली 18 अगस्त (Geenews Network) – शहर के अलग-अलग हिस्सों में तंबाकू रोकथाम मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला सेहत विभाग की टीम ने लगभग 30 दुकानों, रेहडिय़ों ,फडिय़ों की चैकिंग की गई और तंबाकू रोकथाम कानून का उल्लंघन कर तंबाकू पदार्थ बेचने वालों के 20 चालान काटे।


सिविल सर्जन डा. आदर्शपाल कौर व तंबाकू रोकथाम के जिला नोडल अधिकारी डा. नवदीप सिंह ने बताया कि सिगरेट व अन्य तंबाकू पदार्थ रोकथाम कानून -2003 (कोटपा) के तहत टीम ने फेज-6, 1, 2 , इंडस्ट्रियल ऐरिया फेज-7 में करियाना दुकानों, रेहडी-फड़ी की जांच की गई और जहां कहीं भी इस कानून का उल्लंघन करते तंबाकू पदार्थ बेचे जा रहे थे, वहां चालान काटकर मौके पर तीन हजार रूपये तक का जुर्माना वसूल किया गया।

चैकिंग कार्रवाई के तहत विभाग के नान मेडिकल अफसर गुरजिंदर सिंह व एक गैर सरकारी संस्था के नुमाइंदों ने की।

उन्होंने बताया कि जांच दौरान देखा गया कि कुछ करियाना दुकानों पर तंबाकू पदार्थ बेचे जा रहे हैं जो कानून की उल्लंघना है। कुछ जगह चेतावनी रहित इपोर्टेड सिगरट, खुशबूदार तंबाकू पदार्थ व खुली सिगरेट बेची जा रही थी। सिविल सर्जन ने कहा कि सेहत विभाग का जिला तंबाकू विरोधी सेल जहां लगातार चालान व जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है, वहां साथ के साथ लोगों को तंबाकू के इस्तेमाल के नुकसान व तंबाकू विरोधी कानून के बारे में भी जागरुक कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जांच का उद्देश्य दुकानदारों को तंग परेशान करना नहीं बल्कि उनको बताना है कि कोटपा कानून की पालन करते हुए तंबाकू पदार्थ बेचे जाएं।
