– एनओसी जारी करने के लए 10 हजार मांगी थी रिश्वत, 8 हजार में तय हुआ था सौदा

-पांच हजार ले चुका था रिश्वत, तीन हजार लेते समय विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार

 मोहाली 18 अगस्त (Geenews Network) – मोहाली विजिलेंस फ्लाइंग स्कवायड टीम ने तीन हजार रूपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए पंजाब मंडी बोर्ड में तैनात कानूनगो अमरीक सिंह को मोहाली अदालत में पेश किया गया। विजिलेंस ने अमरीक सिंह के तीन दिन के पुलिस रिमांड की मांग करते हुए तर्क दिया कि कानूनगो से यह पूछताछ करनी है कि इस मामले के अलावा उसने और कितनी एनओसी जारी करने के लिए लोगों से रिश्वत मांगी है। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद अमरीक सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कानूनगो को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विजिलेंस ब्यूरों के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि उसका लुधियाना अनाज मंडी में बूथ नंबर -46 है। उसे बूथ बेचने के लिए एनओसी चाहिए थी, जिसके लिए कानूनगो अमरीक सिंह ने उसे एनओसी देने के बदले 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। 8 हजार रूपये में सौदा तय हुआ था। कानूनगो अमरीक सिंह 5 हजार रूपये रिश्वत ले चुका था और उसने कुलदीप सिंह को 3 हजार रूपये देने के लिए आज मंडी बोर्ड के दफ्तर बुलाया था। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर कानूनगो अमरीक सिंह को 3 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

By Admin

Translate »