5वें नंबर पर मान ने की शपथ ग्रहण, कहा राज्य सरकार में एक बड़ी जिम्मेवारी मिल गई

File Foto Anmol Gagan Maan



मोहाली 4 जुलाई (Geenews Network)- पंजाब कैबिनेट के सोमवार शाम प्रस्तावित विस्तार में खरड़ विधानसभा हलके की विधायक गगनदीप कौर मान उर्फ अनमोल गगन मान को कैबिनेट में जगह दी है। पांचवें नंबर पर अनमोल गगन मान ने शपथ ग्रहण की है। अनमोल गगन मान ने कहा कि गायिका से लेकर विधायक बनने तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन अब राज्य सरकार में एक बड़ी जिम्मेवारी मिल गई है। जिला मोहाली विधानसभा क्षेत्र से कुलवंत सिंह को पछाड़ते हुए मंत्री पद खरड़ की विधायका अनमोल गगन मान को मिला है। अनमोल गगन मान मूल रूप से मानसा की रहने वाली है और इन दिनों खरड़ में रहती हैं। 31 वर्षीय अनमोल गगन मान पर सरकार ने भरोसा जताया है। 16 साल की उम्र में ही जब वह फोक, भांगड़ा व गिद्दे में मुकाबले के लिए चुनी गई और इंग्लैंड व रूस में अपनी कला के जौहर दिखाए।
मानसा जिले के छोटे से गांव खिल्लण के किरत किसान परिवार की लडक़ी अनमोल गगन मान का कैबिनट मंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का सफर सख्त मेहनत और इमानदारी के बलबूते हैं। अनमोल ने यह गुण अपने पिता जोधा सिंह मान से लिए हैं। राजनीति और कला की गुड़ती भी उसको परिवार से मिली है। पिता जोधा मान का कहना है कि स्कूल समय से ही उसको गीत संगीत के साथ प्यार हो गया था। 21वीं सदी के पहले दहाके अनमोल का परिवार खरड़ आकर बस गया। अनमोल एमसीएम कालेज चंडीगढ़ की विद्यार्थी बन गई। तब उसका लगाव साहित्य व संगीत की तरफ था। मान ने नैतिक कदर कीमत व उच्च जीवन मुल्य वाले आर्टीकल लिखे। सिर्फ 18 साल की उम्र में उसकी पुस्तक असली इंसान कैसे बने छप गई थी। जिसको नौजवान विद्यार्थियों ने बहुत सराहा और पढ़ा। साहित्य से उसका झुकाव संगीत की तरफ हो गया। गायिका बनने का सपना संजोय बैठी गगन ने पहले तुंबी सीखी और फिर हरमोनियम सीखकर गाना शुरू किया। जब उसका रिकार्ड पहला गीत मार्केट में आया तो चारों तरफ उसकी चर्चा हुई। वह गगनदीप कौर से अनमोल गगन मान बन गई। कुछ ही दिनों में पंजाबी गायिका के अंबार पर छा गई। नारी शक्तिकरण और पंजाबी के महान विरसे पर भी मान ने गाने लिखे। फिर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों पर उसकी टीम की नजर इस गायिका पर पड़ी और उनको उसमें गायिका से बढक़र लोक मसलों की सूझवान होने की झलक दिखाई दी। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में काम करके लोगों की सेवा करने की सलाह के बारे में गगन से ना नहीं हुई। पार्टी ने उसे जो भी काम दिया, वह उस पर आगे बढक़र करती रही। चुनाव से पहले उसको खरड़ का हलका इंचार्ज लगा दिया जिसकी अंतिम सीमा उसने 38 हजार वोट के फर्क के साथ पार की और अब भगवंत मान वाली सरकार में उसे मंत्री मंडल में शामिल किया गया।
अनमोल गगन मान ने कहा कि मैं अपने नेताओं की सोच पर खरी उतरूंगी और खरड़ व पंजाब के लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम करूंगी।

By Admin

Translate »