मोहाली 30मई (Geenews Network)- पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन (पीएसपीसीएल) मोहाली ने जीरकपुर में चोरी व नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 11 खपतकारों को 25.67 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। मोहाली सर्कल के डिप्टी चीफ इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन मोहित सूद ने बताया कि 28 मई को टीम ने जीरकपुर में 160 खपतकारों के घरों की चैकिंग की गई जिसमें 6 खपतकार बिजली चोरी के दोषी पाए गए जबकि पांच खपतकार अन्य नियमों के उल्लंघन के दोष में पकड़े गए। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने के लिए 6 खपतकारों को 23.09 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया और अन्य नियम के उल्लंघन के लिए पांच खपतकारों केा 2.58 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
पंजाब बिजली विभाग के ईटीओ हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में बिजली चोरी को रोकने के लिए स्तर्क है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएसपीसीएल अधिकारियों को स्पष्ट हिदायतें दी हैं कि वह गैर कानूनी कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले खपतकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली चोरी की समस्या को खत्म किया जाए।
पीएसपीसीएल के वक्ता ने सभी खपतकारों को बिजली चोरी करने वालों को काबू करने के लिए अधिकारियों से मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खपतकार व्हट्स एप नंबर-9646175770 पर बिजली चोरी के बारे में जानकारी दे सकते हैं और बिजली चोरी के विरूद्ध शुरु की बड़ी मुहिंम में योगदान डाल सकते हैं। पीएसपीसीएल ने अपने खपतकारों को भरोसा दिलाया कि शिकायत करने वालों का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

