लखनऊ (Geenews Network) डीजीपी मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के चलते डीजीपी पद से मुक्त कर दिया गया है. डीजीपी मुकुल गोयल के पद से हटते ही कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं. आईपीएस आरके विश्वकर्मा, जीएल मीणा, आरपी सिंह और डीएस चौहान नए डीजीपी बनने की रेस में शामिल हैं. यह पहला मौका है जब किसी डीजीपी को इस तरह के आरोप में हटाया गया है. मुकुल गोयल को अब डीजी नागरिक सुरक्षा के रूप में तैनात किया गया है. मुकुल गोयल पिछले साल जून में यूपी के डीजीपी नियुक्त किए गए थे. उन्हें पद पर एक साल पूरा करने से पहले ही हटा दिया गया है.

